{"_id":"65dce10adf474436c10920c6","slug":"case-on-9-in-fighting-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-120165-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन गांवों में हुई मारपीट में नौ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन गांवों में हुई मारपीट में नौ पर केस
Tue, 27 Feb 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र, मरहवां और बीजापुर झंगटौर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में बच्चों के विवाद समेत आपसी बाताकही को लेकर हुई मारपीट में पुलिस नौ लोगों पर केस दर्ज किया है। एक गांव में मारपीट और एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस केस दर्ज करने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र गांव में हिंदी प्रवक्ता अमित कुमार मिश्रा को सोन्हुला निवासी ठेकेदार रामप्रीत, उसके बेटे समेत तीन लोगों ने मिलकर पिटाई कर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वहीं, मरहवां निवासी पिंटू ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर स्नेहा और संध्या की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने इसमें रीना देवी, अरविंद और सिंटू के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। जबकि बीजापुर झंगटौर निवासी निलमावती देवी का आरोप है कि आपसी बातकही को लेकर हमारे देवर देववंश राजप्रसाद को गांव के कुछ लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारा-पीटा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर गांव के ही विपुल मिश्र, छोटू मिश्र के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जाएगी।