{"_id":"65bd492892a33bc21e0ba1ea","slug":"case-on-7-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-118589-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सात लोगों पर गैरइरादतन हत्या की कोशिश का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सात लोगों पर गैरइरादतन हत्या की कोशिश का केस
Sat, 03 Feb 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने मझौलीराज के वार्ड नंबर 10 शिक्षा नगर वार्ड निवासी सुखिया देवी पत्नी कैलाश चौहान की तहरीर पर सात लोगों पर गैरइरादतन हत्या की कोशिश, मारपीट, अपमानित करने व धमकी का केस दर्ज किया है।
तहरीर में बताया है कि मेरा पुत्र जितेंद्र चौहान राजमिस्री का कार्य करता था। पिछले साल 2022 में दशहरा के समय बच्चों को लेकर जितेंद्र चौहान, जगलाल, मदनलाल, श्यामलाल पुत्र डोमा चौहान, कुलवंती पत्नी जयलाल, शांभा पत्नी मदनलाल व कुलवंती देवी पत्नी डोमा मझौलीराज, वार्ड नंबर 10 शिक्षा नगर व जमालू पुत्र कुदरत निवासी सिसई बाजार, थाना भोरे जिला गोपालगंज (बिहार) में विवाद हुआ। इसको लेकर जगलाल आदि ने सुनियोजित योजना के तहत मेरे पुत्र जितेंद्र चौहान को 20 अक्तूबर 2022 को पुणे ले गए। पुणे में इन लोगों ने मेरे लड़के को मारने की योजना बनाई। 2 मार्च 2023 को दिन में 10 बजे मदन लाल,जमालू खान और जगलाल ने राॅड से ताबड़तोड़ वार किया। जब मेरा पुत्र बेहोश हो गया और खून से लथपथ हो गया तो मरा जानकर सड़क के किनारे फेंक दिया।
आसपास के लोगों ने मेरे पुत्र का इलाज कराया। मेरे लड़के पवन को मोबाइल पर किसी ने सूचना दी। पवन पुणे जाकर एंबुलेंस की व्यवस्था कर जितेंद्र को लेकर आया और गोरखपुर में उसका इलाज कराया। कोर्ट के आदेश कोतवाली पुलिस इन सभी लोगों पर आपराधिक साजिश करने, गैर इरादतन हत्या की कोशिश, मारपीट, अपमानित करने व जान मारने की धमकी का केस दर्ज किया हे। कोतवाल उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।