{"_id":"666763dd28f9668960004654","slug":"case-on-5-in-fighting-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-127552-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मारपीट में पांच पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मारपीट में पांच पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज
Tue, 11 Jun 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के गांगी गांव में मोबाइल फोन पर गाली देने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोगों पर मारपीट और बलवा का केस दर्ज किया गया है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के गांगी गांव में एक पखवाड़ा पूर्व मोबाइल फोन पर गाली देने का आरोप लगाते हुए पड़ोसियों ने निलेश कुमार की जमकर पिटाई कर दी। शोर मचाने पर बीच-बचाव करने पहुंची मां सुभावती देवी, दादी गुड्डी देवी और शैलेश कुमार को भी मारा-पीटा गया। बुजुर्ग महिला गुड्डी देवी का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि सुभावती देवी की तहरीर पर गांव के हरेराम चौहान, राधेश्याम, मनीष, उषा देवी, करीना कुमारी के खिलाफ मारपीट और बलवा का केस दर्ज किया गया है।