{"_id":"6675e8b8020e87899c020966","slug":"case-on-3-in-try-to-murder-deoria-news-c-208-1-deo1004-128409-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक नामजद समेत दो पर साजिश व हत्या के प्रयास का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक नामजद समेत दो पर साजिश व हत्या के प्रयास का केस दर्ज
Sat, 22 Jun 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। गोबर फेंकने की बात का विरोध करने पर सिर पर हमला कर अचेत कर देने के मामले में पुलिस पीड़ित के भाई की तहरीर पर एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ साजिश व हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के बालपुर श्रीनगर गांव के रहने वाले राम बहाल यादव ने थाने में तहरीर दी है। कहा है कि 18 जून को रात नौ बजे के करीब गांव कुछ लोगों ने साजिश के तहत उनके भाई राम ध्यान यादव के ऊपर गोबर फेंक दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उनके सिर पर वार कर दिया। इससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। कहा है कि उक्त लोगों ने मेरे बेटे राम ईश्वर यादव को भी मारने की साजिश की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चेतन पुत्र विशन सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद