{"_id":"6636892d948f320d8f0a6eb4","slug":"case-on-2-in-dowery-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-124882-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पति समेत दो पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पति समेत दो पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
Sun, 05 May 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 05 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की तहरीर पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती की चार साल पहले सलेमपुर क्षेत्र में शादी हुई थी। उसने पुलिस को तहरीर देकर पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित दो लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी चार साल पहले सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हिंदू रिति-रिवाज से हुई। सामर्थ्य के अनुसार पिता ने दहेज देकर बेटी की शादी धूमधाम से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास और पति दहेज के रूप में और चार लाख रुपये की और मांग करने लगे। नहीं देने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि विवाहिता ने तहरीर में उल्लेख किया है कि पति और सास दहेज के रूप में चार लाख रुपये की मांग कर रहे हैं, जबकि पहले भी दहेज दिया जा चुका है। नहीं देने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। विवाहिता की तहरीर पर पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि शनिवार को विवाहिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।