{"_id":"6a3ad33239cd31814f07a9b4","slug":"case-of-rioting-registered-after-biological-brothers-were-beaten-up-deoria-news-c-208-1-deo1032-185333-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सगे भाइयों को पीटा बलवा की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सगे भाइयों को पीटा बलवा की रिपोर्ट दर्ज
Wed, 24 Jun 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। रामपुर हीरामन गांव में मामूली विवाद पर सगे भाइयों के साथ मारपीट हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व पांच-छह अज्ञात पर बलवा, मारपीट और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सिकंदर के अनुसार, 21 जून की शाम वह भाई अमरेश के साथ घर लौट रहा था। गांव का एक युवक पीछे से आया और बाइक में टक्कर मारते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।
विरोध करने पर युवक ने अमरेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ देर बाद शाहिल, समीर, खालिद, आदिल, उमर समेत पांच-छह अन्य युवक उसके घर पर पहुंच गए और मारने-पीटने लगे। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।