{"_id":"64f0e444444129484a0a3524","slug":"case-of-rebellion-and-assault-registered-against-five-people-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-5713-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पांच लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पांच लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट का केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना के ग्राम नारायणपुर दुबे में एक दिन पूर्व दो परिवारों के बीच रंजिश को लेकर मारपीट हो गई थी। इसमें दोनों पक्ष से पांच महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए थे। घायलों का इलाज भाटपाररानी पीएचसी पर कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस ने एक पक्ष के पिंकू अली निवासी नारायणपुर दुबे की तहरीर पर रिंकी यादव, साधना यादव, रानी, रिंकू और रितु निवासी गोरखपुर के खिलाफ बलवा व घर में घुसकर मारपीट का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध बलवा व घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।