फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case of molestation and rioting against seven people including three named

Deoria News: तीन नामजद समेत सात पर छेड़खानी और बलवा का केस

Fri, 14 Nov 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 14 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Case of molestation and rioting against seven people including three named
एकौना। सचौली पटवनिया गांव में 16 माह पूर्व हुई घटना के मामले में कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने तीन नामजद समेत सात लोगों पर छेड़खानी और बलवा का केस दर्ज किया है। राप्ती नदी के किनारे स्थित एक गांव की रहने वाली युवती ने कोर्ट में वाद दाखिल कर बताया कि 29 जुलाई 24 की शाम करीब पांच बजे अपने खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और हाथ पकड़ कर अश्लील हरकत करने लगे। युवती ने जब शोर मचाया तो छेड़छाड़ कर रहे युवक भाग गए। युवती ने घर पहुंच कर अपने पिता और भाई को पूरी घटना के बारे में बताया। इसकी शिकायत करने के लिए जब उसके भाई और पिता अरोपियों के घर गए तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद पीड़ित परिवार केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अब इस मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed