{"_id":"66368b228c20315b32009864","slug":"case-of-kidnapping-on-4-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-124872-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिता-पुत्र समेत चार पर किशोरी के अपहरण का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिता-पुत्र समेत चार पर किशोरी के अपहरण का केस दर्ज
Sun, 05 May 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 05 May 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ अपहरण समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। थाना क्षेत्र की नगर पंचायत अंतर्गत एक वार्ड की रहने वाली किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि क्षेत्र के रहने वाले पिता-पुत्र और दो अन्य लोग उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गए हैं। पुलिस इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर हरिओम पुत्र संजय, संजय पुत्र अज्ञात व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द किशोरी को ढूंढ़ कर आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा। संवाद