{"_id":"66198acf9fe337c49401e6d4","slug":"case-of-fighting-on-3-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-123247-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज
Sat, 13 Apr 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव में 10 अप्रैल को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी चंद्रिका सिंह पुत्र स्वर्गीय मुन्नी सिंह ने लार पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 10 अप्रैल को समय लगभग 5:00 बजे शाम को हमारे लड़के सत्येंद्र सिंह व हमारे नाती किशन सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर आ रहे थे। तभी हमारे ही गांव के गुड्डू सिंह, शेरू सिंह, शिवम सिंह मेरे दरवाजे के सामने पहुंचे और हमारे लड़के व नाती को रोक लिया व गाली देते हुए लाठी व ईंट से मारने लगे। इसमें हमारे ट्रैक्टर व हमारे एक दो पहिया वाहन का काफी नुकसान हुआ है। हमारे लड़के और नाती के शरीर पर भी काफी चोट लगी। पुलिस ने इस मामले में गुड्डू सिंह, शेरू सिंह, शिवम सिंह के विरुद्ध मारपीट आदि का केस दर्ज किया है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। संवाद