{"_id":"63d6b58943f6464ec51225bd","slug":"case-of-attempt-to-murder-on-18-named-25-unknown-deoria-news-gkp465822760-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 18 नामजद, 25 अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 18 नामजद, 25 अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस
विज्ञापन
18 नामजद, 25 अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस
रुद्रपुर। शुक्रवार की रात जमुनही गांव में हमला बोलकर, मकान में तोड़फोड़ कर युवक की हत्या का प्रयास करने के आरोप में पिपरचप्फा गांव के 18 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर लिया।
घायल युवक आयुष के चाचा राजीव गुप्ता की तहरीर पर पुलिस हमला करने और युवक को पीटकर गोली मारने के आरोपियों पर केस दर्ज करने बाद उनकी तलाश में जुट गई है। मामूली विवाद में शुक्रवार की रात पिपरचप्फा के लोगों ने जमुनही के किशन पांडेय के घर हमला बोल दिया था। रात में हमलावरों ने उसके घर पर तोड़फोड़ की।
उसके घर भोजन पर आए रामचक के रहने वाले दोस्त आयुष की जमकर पीटाई करने के बाद किसी ने उसके पैर में गोली मार दी। मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कोतवाल उमेश वाजपेयी ने कहा कि आरोपियों की तलाश हो रही है। घायल का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।