{"_id":"659af38b8dcad0abde05c3b4","slug":"case-of-attempt-to-murder-against-the-youth-who-beat-the-driver-deoria-news-c-208-1-deo1003-17022-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चालक की पिटाई करने वाले युवकों पर हत्या के प्रयास का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चालक की पिटाई करने वाले युवकों पर हत्या के प्रयास का केस
Mon, 08 Jan 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। वाहन टकराने के बाद ई-रिक्शा चालक की पिटाई करने वाले स्कार्पियो सवार अज्ञात युवकों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं घायल चालक का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भरथापट्टी गांव निवासी अरमान अली परिवार के साथ देवरिया क्लब में रहता है। तीन दिन पूर्व रात को वह ई-रिक्शा लेकर घर जा रहा था। डीएम आवास के बगल से बीएसए कार्यालय जाने वाली गली में पहुंचा था कि स्कार्पियो से ई-रिक्शा टकरा गया। इससे नाराज स्कार्पियो सवार युवकों ने ई रिक्शा चालक अरमान अली पर धारदार हथियार से वार कर दिया।
घायल के भाई रेहान अली की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस सुभाष चौक से लेकर कचहरी चौराहे तक लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है, लेकिन स्कार्पियो सवार युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।