{"_id":"65886bc266f0677ea90c3070","slug":"case-of-attempt-to-murder-against-five-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-15786-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ओटीएस कैंप में मारपीट करने वाले पांच पर हत्या के प्रयास का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ओटीएस कैंप में मारपीट करने वाले पांच पर हत्या के प्रयास का केस
Sun, 24 Dec 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
धमउर परशुराम गांव में बिजली निगम की ओर से लगाया गया था कैंप
पैकौली। बिजली निगम की ओर से लगाए गए बिल बकाया वसूली कैंप में शनिवार को गांव के कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे दो लोगों का मनबढ़ों ने सिर फोड़ दिया। पुलिस इस मामले में पांच लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
सुरौली थाना क्षेत्र के धमउर परशुराम गांव में लगे कैंप में लोग बिजली बिलों का सुधार करा रहे थे, और बकाया बिल ओटीएस योजना के तहत जमा कर रहे थे। इसी बीच गांव के कुछ युवक पहुंचे और बिल में गड़बड़ी को लेकर बिजली निगम के कर्मचारियों से उलझ गए। गांव के कुछ लोगों ने मना किया तो युवक उग्र हो गए और मना करने वाले दोनों लोगों की रॉड, डंडे से पिटाई करने लगे। सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मारपीट होने के बाद कैंप में आए निगमकर्मी चले गए। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने विनय कुमार सिंह की तहरीर पर अमरनाथ मल्ल, शेरू मल्ल, बीरू, दिनेश, दीपक सिंह पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।