फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case of attempt to murder against eight people

Deoria News: आठ लोगों पर हत्या के प्रयास का केस

Wed, 06 Dec 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Case of attempt to murder against eight people
तरकुलवा क्षेत्र के कुचिया गांव का मामला
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व फौजदारी के मामले में सुलह नहीं करने पर कुछ मनबढ़ों ने घर में घुसकर मां-बेटे को धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, घर में घुसकर मारपीट, बलवा समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के कुचिया गांव निवासी रामावती पासवान व उनके लड़के उपेंद्र पासवान के ऊपर फौजदारी के एक मामले में सुलह नहीं करने से नाराज गांव के कुछ लोगों ने गोलबंद होकर घर में घुसकर चाकू व फरसे हमला कर दिया था। जिसमें मां और बेटे को गंभीर चोट लगी थी, जिसमें दोनों लोगों का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। आसपास के लोग दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता रमावती देवी की तहरीर पर गांव के ही कमलेश, अनिल, चन्द्रशेखर, धर्मेंद्र, कमलावती, पूजा, अनसुईया, सुमन के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास, घर मे घुसकर मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आठ लोगों पर केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed