{"_id":"655654d0839c95b5590188c6","slug":"case-of-attempt-to-murder-against-eight-people-deoria-news-c-208-1-deo1003-12962-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आठ लोगों पर हत्या के प्रयास का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आठ लोगों पर हत्या के प्रयास का केस
विज्ञापन
-भृगुसरी गांव में बकरी चराने को लेकर हुई थी मारपीट में महिला घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। भृगुसरी गांव में बकरी चराने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर घर में घुस कर मारपीट कर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया। घटना 11 नवंबर की शाम भृगुसरी गांव में हुई। महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
गांव के सोनू निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घर के सामने खेत में बकरी जाने को लेकर हुए विवाद में गांव के कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उनकी मां लक्ष्मी देवी को बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया। बीच-बचाव करने आई मोहल्ले की दुर्गावती और सचिन की भी पिटाई कर दी। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में घायल महिला के बेटे की तहरीर पर गांव के रामबदन, रामाश्रय, रविंद्र निषाद, वीरेंद्र निषाद, गुड्डी, अमरावती, चंपा और निर्मला पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।