{"_id":"5f85e8768ebc3e9b765b6845","slug":"case-of-assuault-on-congress-office-deoria-news-gkp369273145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम के सामने 70 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच टीम के सामने 70 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराए बयान
विज्ञापन

देवरिया। टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में पिछले दिनों हुई मारपीट एवं एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराने के मामले में मंगलवार को जांच करने गोरखपुर से एआईसीसी की सदस्य पहुंचे। उनके सामने 70 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने बयान दर्ज कराए।
पिछले दिनों मुकुंद भाष्कर मणि को टिकट मिलने के बाद स्वागत समारोह के दौरान महिला नेता तारा यादव के साथ मारपीट हुई थी। इस मामले में दो कार्यकर्ताओं के निष्कासन के बाद प्रदेश नेतृत्व द्वारा तीन सदस्यों की टीम गठित की गई है। जांच टीम दोनों पक्षों से बात करने के लिए मंगलवार को देवरिया पहुंची। टीम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तलत अजीज, सहला अहरारी एवं चंद्रकला पुष्कर शामिल हैं। जांच टीम का नेतृत्व कर रहीं तलत अजीज के सामने 70 कांग्रेस कार्यकर्ता बारी-बारी से घटना के बारे में अपने बयान दर्ज कराए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला नेता तारा यादव भी जांच टीम के सामने पेश हुईं।
इस दौरान कार्यालय कैंपस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बिस्मिल्लाह लारी, अरविंद शाही, वरुण राय, आनंद देवगिरी, विजय रोशन मल्ल, रीता देवी, कांग्रेस कमेटी महिला शहर अध्यक्ष मधु देवी के अलावा महिला नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली जिला उपाध्यक्ष जुलेखा खातून महिला कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहीं।