{"_id":"64569b8ce65c8dd72b08764c","slug":"case-of-assault-on-18-people-including-subhaspa-candidates-husband-deoria-news-c-7-1-155385-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सुभासपा प्रत्याशी के पति सहित 18 लोगों पर मारपीट का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सुभासपा प्रत्याशी के पति सहित 18 लोगों पर मारपीट का केस
Sat, 06 May 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 06 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
मतदान के दिन भाजपा और सुभासपा प्रत्याशी के पति के बीच हुई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। निकाय चुनाव में मतदान के दिन भाजपा प्रत्याशी और सुभासपा प्रत्याशी के पति और उनके समर्थकों के बीच हुई मारपीट के मामले में शनिवार को पुलिस ने एक पक्ष पर कार्रवाई की। भाजपा प्रत्याशी की तहरीर पर सुभासपा प्रत्याशी के पति सहित छह नामजद और 12 अज्ञात लोगों पर मारपीट, अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।
मतदान के दिन दोपहर में भाजपा प्रत्याशी सुधा निगम के पति छठे लाल निगम और सुभासपा प्रत्याशी मनोरमा देवी के पति पूर्व सभासद लल्लन गुप्ता समर्थकों के साथ आपस में भिड़ गए। जिससे करीब 30 मिनट तक रास्ते से मतदाताओं की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस की सख्ती के बाद विवाद कर रहे लोग फरार हो गए। घटना में दोनों पक्ष से लोग चोटिल हुए। विवाद में भाजपा प्रत्याशी सुधा निगम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 4 मई को मतदान के दिन वह अपने परिवार और समर्थकों के साथ नगर के जामुनी चौराहे पर लोगों से मतदान करने की अपील कर रही थीं, इस दौरान सुभासपा प्रत्याशी के पति लल्लन गुप्ता समर्थकों सहित वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने महिला प्रत्याशी के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर सुभासपा समर्थकों ने गोलबंद होकर भाजपा प्रत्याशी और उनके परिवार वालों की पिटाई की। मामले में पुलिस ने लल्लन गुप्ता, राजेश गुप्ता, दुर्गेश, महेश, विकेश, अंकित सहित 12 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया।
-- --
दूसरे पक्ष के सुभासपा प्रत्याशी के पति लल्लन गुप्ता ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घटना के दिन ही तहरीर देने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सत्ता पक्ष के दबाव में केस किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमे गुंडई साफ दिख रही है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सत्ता के दबाव में काम कर रहा है।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन
तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर किसी का दबाव नहीं है।
उमेश वाजपेई, कोतवाल