फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case Manager and Principal

प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर केस

Mon, 20 Jun 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 20 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Case Manager and Principal
प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर केस
फर्जी कागजात तैयार कर कई वर्षाें से बच्चों की छात्रवृत्ति गबन करने के मामले में रामपुर कारखाना पुलिस ने प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ धोखाधाड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना के सवरेजी रूप गांव निवासी शेख फारूख ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट समक्ष प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में कहा कि मौजा सवरेजी रूप में स्थित आदर्श जनता रणजीत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नामक शिक्षण संस्थान है। बेलवा निवासी विक्रम यादव प्रबंधक और सवरेजी रूप के अब्दुल जब्बार प्रधानाचार्य हैं। उक्त शिक्षण संस्थान में बगैर मान्यता के आठ तक शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन


सूचना अधिकार के तहत कई बार सूचना मांगी गई लेकिन टाल मटोल की गई। इसी बीच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी  से जानकारी हासिल हुई कि उक्त विद्यालय के नाम से 2004-05 में कक्षा छह से आठ तक के 122 छात्रों हेतु 58560 रुपये और अगले सत्र में 93 छात्रों से 44640 रुपये छात्रवृत्ति के नाम पर बेइमानी से प्राप्त कर लिया और पूरा पैसा गबन कर लिया। थाने में सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने भी मामले से जांच कराई। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोर्ट ने रामपुर कारखाना पुलिस को केस दर्ज कर मामले की जांच करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed