{"_id":"6470f74997c9f3bf980071f4","slug":"case-filed-against-unknown-truck-driver-for-culpable-homicide-deoria-news-c-7-1-182591-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अज्ञात ट्रक चालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अज्ञात ट्रक चालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
Fri, 26 May 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 26 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
22 मई को फुलवरिया चौराहे के पास ट्रक-कार भिड़ंत का मामला
घटना में चार महिलाओं सहित पांच की मौके पर ही हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौराहे के समीप सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर बहियारी बघेल के सामने 22 मई को सुबह 10 बजे हुए सड़क हादसे में चार महिलाओं सहित पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। साथ ही चार लोग घायल हो गए थे। चार दिन बाद पुलिस ने इस मामले में मृतकों के परिजन सौरभ मिश्र निवासी रुद्रपुर भरटोला की तहरीर पर बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या व मोटर अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
प्राथमिकी में वादी सौरभ मिश्रा ने कहा है कि उनकी माता विमला मिश्रा 58, चाची कृष्णा मिश्रा 63, छोटी चाची गीता मिश्रा 46, भांजी सिद्धि तिवारी तीन, बहन अंजना तिवारी व चाचा का लड़का देवेश मिश्रा तथा वाहन चालक अरशद निवासी अमौनी कार से जनेऊ कराने रुद्रपुर से सलेमपुर होते ज्योहीं फुलवरिया चौराहा से बहियारी बघेल के पास पहुंचे। तब तक सामने से गलत दिशा से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 52 एफ 9409 के चालक ने काफी तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। जिससे मेरी माता विमला मिश्रा, चाची त्रिशूला मिश्रा, गीता मिश्र, भांजी सिद्धि तिवारी, चालक अरशद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि अंजना तिवारी, देवेश मिश्रा का देवरिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। ट्रक चालक फरार है।