फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against two dairy operators, cheese milk samples sent for testing

Deoria News: दो डेयरी संचालकों पर केस, पनीर दूध के सैंपल जांच के लिए भेजे

Fri, 21 Nov 2025 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two dairy operators, cheese milk samples sent for testing
देवरिया। ऊसरा इंडस्ट्रियल एरिया में चल रही राधिका जी डेयरी में 10 क्विंटल खराब पनीर मिलने के मामले में डेयरी संचालकों विजय कुमार सिंह पुत्र बेनी राय और दरव सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी भुलेश्वर कॉलोनी राजा बांग्ला राय जिला मथुरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

यह प्राथमिकी खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से दर्ज कराई गई है। मौके से एक टैंकर भी पुलिस ने जब्त किया है। इसमें 10 हजार लीटर दूध भरा है। इसे अलीगढ़ से मंगाया गया है। पनीर व दूध का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अन्य विधिक कार्रवाई होगी। यह पहला ऐसा मामला है जिसमें पश्चिमी यूपी के लोग पूर्वी यूपी में इस तरह के काम को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

त्योहार बाद अब सहालग में पनीर की बहुत डिमांड है। इसे देखते हुए धंधेबाजाें ने भी काम तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग को जानकारी मिली तो बृहस्पतिवार की दोपहर में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र की अगुवाई में एक टीम ने ऊसरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राधिका जी डेयरी पर छापा मारा। टीम को यहां लगभग 10 क्विंटल पनीर मिला, जिससे दुर्गंध आ रही थी। इसके अलावा बड़ी मात्रा में मिल्क पाउडर भी मिला। वहीं रिफाइंड ऑयल के कनस्तर भी थे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ही पनीर खराब लग रहा था। इसके अलावा वहां रिफाइंड के प्रयोग से इस बात की प्रबल आशंका थी कि यह पनीर मिलावटी है। पनीर की स्थिति संदिग्ध और मानक के विपरीत होने पर सैंपल एकत्रित करने के बाद शेष को नष्ट कराया गया था। शुक्रवार को इस मामले में सुरौली थाने की पुलिस ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर डेयरी संचालक विजय कुमार सिंह और दरव सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ु
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed