फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against six bigots for beating a young man

Deoria News: युवक की पिटाई के आरोप में छह मनबढ़ों पर केस

Fri, 14 Feb 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 14 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against six bigots for beating a young man
सलेमपुर। युवक की पिटाई करने वाले मनबढ़ युवकों को खिलाफ कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच नामजद समेत छह अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ठोका चूरमन गांव की रहने वाली समोसा देवी पत्नी राम ध्यान तिवारी न्यायालय में पेश किए पत्र में बताया था कि उनका बेटा अजय तिवारी व उसका दोस्त अनुज तिवारी पुत्र मनोज तिवारी 25 सितंबर 2024 की रात करीब 10 बजे सलेमपुर से बाजार कर घर आ रहे थे।
विज्ञापन

दोनों अभी ठोका वंशी गांव के समीप पहुंचे थे कि ठोका बंसी गांव के दिनेश पांडेय, अवनीश पांडेय, मिथिलेश पांडेय, अमन पांडेय व अभिषेक पांडेय पहले से ही लाठी डंडा व लोहे का रॉड लेकर घूम रहे थे। अचानक चोर-चोर कहकर घेर लिए तथा रोक कर दोनों को मारने पीटने लगे। शोर मचाकर अन्य लोगों को भी बुला लिए तथा लाठी डंडा एवं लोहे के रॉड से मेरे लड़के अजय तिवारी की हत्या करने के आशय से मेरे बेटे को मारे-पीटे तथा मेरे लड़के का रुपया, सामान व पर्स लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed