फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against seven including two women in case of assault

Deoria News: मारपीट के मामले में दो महिलाओं समेत सात पर केस दर्ज

Thu, 18 May 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Case filed against seven including two women in case of assault
लोहरौली गांव में दरवाजे पर लगे पौधे नष्ट करने पर हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लोहरौली गांव में बुधवार की सुबह दरवाजे पर लगे पौधे में पानी डालने के दौरान दो पक्ष में विवाद हो गया था। इस दौरान बीच बचाव करने आई एक महिला के सर में गंभीर चोट आ गई थी। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

कोतवाली क्षेत्र के लोहरौली गांव निवासी अरविंद यादव पुत्र नवजात यादव ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि वह सुबह दरवाजे पर लगे पौधे में पानी डाल रहे थे। इसी बीच बगल के कुछ लोगों ने बिना किसी वजह से उनसे उलझ गए और गाली-गलौज करते हुए दरवाजे पर लगे पेड़ पौधों को नष्ट कर दिए। बीच-बचाव करने आई मेरी भतीजी जया के सिर पर प्रहार कर दिए। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। आसपास के लोगों की मदद से भतीजी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने गांव के सतपाल, उपेंद्र पुत्रगण जयराम, सविता और अनीता पुत्री जयराम, रूदल पुत्र वंशी तथा पिपरा रामधर गांव निवासी रिश्तेदार सोनू व राहुल पुत्रगण हरिकेवल के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो महिलाएं समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed