{"_id":"67e84223be08e2fdd90dde15","slug":"case-filed-against-four-people-including-secretary-in-fraud-case-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-150396-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: धोखाधड़ी के मामले में सचिव समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: धोखाधड़ी के मामले में सचिव समेत चार पर केस
Sun, 30 Mar 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। रामपुर खास गांव में देवर के हिस्से की जमीन हड़पने के लिए परिवार रजिस्टर में धोखाधड़ी करने पर कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
रामपुर खास गांव के रामकृपाल चौरसिया ने कोर्ट में आवेदन कर कहा था कि उनके गांव की गुजराती देवी देवर दशरथ के हिस्से की जमीन को हड़पने के लिए खुद को उनकी पत्नी और अपने बेटों मुन्ना और दिलीप को उनका बेटा साबित करने के लिए ग्राम विकास अधिकारी से मिलीभगत कर परिवार रजिस्टर में पत्नी के रूप में अपना और बेटों का नाम दर्ज करा लिया।
जबकि वह रामऔतार की पत्नी है। मुन्ना व दिलीप रामऔतार के पुत्र हैं। पूर्व में जारी परिवार रजिस्टर में इस बात का प्रमाण भी है।
कहा है कि उन्हें जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत पांच सितंबर 2024 को उनके परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रति प्राप्त हुई तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि गांव के सचिव समेत अन्य आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।