फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against four people including a couple for fighting over land division

Deoria News: जमीन के बंटवारे मेंं मारपीट दंपती समेत चार पर केस

Mon, 07 Apr 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four people including a couple for fighting over land division
तरकुलवा। सीतापट्टी गांव में पांच दिन पहले जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट हो गई थी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस दंपती समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। सीतापट्टी निवासी अब्दुल करीम ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह अपनी जमीन अराजी नंबर 342 के बंटवारे के लिए तीन अप्रैल की करीब सुबह आठ बजे पंचायत करवा रहे थे। पंचायत समाप्त होने के बाद घर लौटते समय गांव के अफसर, अजहर, अकबर और उनकी पत्नी मेहरू निशा ने रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। शोर मचाने पर पत्नी व बच्चे बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी मारापीटा। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने कहा कि चार लोगों पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed