{"_id":"5df526148ebc3e87b17f455c","slug":"case-filed-against-eight-including-allahabad-university-students-union-president-deoria-news-gkp3332829137","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलहाबाद विवि छात्रसंघ अध्यक्ष पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलहाबाद विवि छात्रसंघ अध्यक्ष पर केस दर्ज
विज्ञापन
इलहाबाद विवि छात्रसंघ अध्यक्ष समेत आठ पर केस दर्ज
भलुअनी (देवरिया)। स्थानीय थानाक्षेत्र के इसरौली गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने इलाहाबाद विवि छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट सहित कई गंभीर मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
इसरौली गांव निवासी पूजा यादव पुत्री राजनाथ यादव का आरोप है कि राम विलास यादव, प्रभुनाथ, अभय नाथ यादव, जय प्रकाश यादव, उदय प्रकाश यादव, सुदामा यादव, कैलाश यादव से जमीन का विवाद चल रहा था। इसकी नापी हो गई थी। आठ दिसंबर की रात करीब साढ़े सात बजे उदय प्रकाश यादव दो गाड़ियों से बदमाशों को लेकर हॉकी, डंडा और रिवाल्वर लेकर आए। गालियां देने लगे। भाई राकेश ने पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर आकर उदय प्रकाश से बात कर चली गई। जैसे ही पुलिस वापस गई मौके पर मौजूद उदय प्रकाश सहित अन्य लोगों ने गाली देते हुए लाठी-डंडे और रॉड से पीटने लगे। मां बचाने आई तो उसे भी पीटा गया। पुलिस ने इस मामले में उदय प्रकाश समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।