{"_id":"654d359f85adcf05aa05b608","slug":"case-filed-against-14-people-accused-of-stealing-gun-after-occupying-house-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-12635-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मकान कब्जा कर बंदूक चोरी करने वाले 14 लोगों आरोपियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मकान कब्जा कर बंदूक चोरी करने वाले 14 लोगों आरोपियों पर केस
Fri, 10 Nov 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
एडीजी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर में मकान पर कब्जा करने और लाइसेंसी बंदूक समेत दस लाख का सामान चुराने के मामले में 14 लोगों पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। एडीजी के आदेश के बाद यह कार्रवाई हुई है।
सिविल लाइन में डाक घर के पास आदित्य नाथ तिवारी का मकान है। इसमें सोलर लाइट की दुकान आदित्य नाथ तिवारी के पिता सत्येंद्र नाथ तिवारी चलाते थे, इनके पास सदर कोतवाली के खोराराम गांव निवासी अदालत यादव अक्सर आते जाते थे। इनकी मृत्यु के बाद 16 दिसंबर 2022 को अदालत यादव गोल बनाकर आए और मकान के दूसरी मंजिल पर जबरन कब्जा कर लिए। विरोध करने पर लोगों ने पिटाई की। घर में रखी लाइसेंसी बंदूक और करीब दस लाख का सामान चुरा ले गए। मना करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी और डीएम से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित ने एडीजी गोरखपुर को शिकायती पत्र देकर मकान कब्जा कर चोरी करने वाले दबंगों पर कार्रवाई की मांग की। एडीजी तक मामला पहुंचने के बाद कोतवाली पुलिस ने खोराराम गांव निवासी अदालत यादव, आशा देवी, राहुल, मनीष यादव, राकेश यादव, हरिशंकर यादव, नंदू यादव, रामपुकार यादव, रीता यादव, प्रेमनरायण तिवारी, प्रेमशीला तिवारी, रामपुकार के एक बेटा और दो बेटी और 25 अज्ञात लोग पर मारपीट, चोरी का केस दर्ज किया है। 11 माह से पीड़ित मकान कब्जा करने वाले दबंग पर कार्रवाई के लिए अफसरों का चक्कर लगा रहा था। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।