{"_id":"5d9a2f3d8ebc3e0144721dfc","slug":"case-deoria-news-gkp3245443113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालखाने की चाबी लेकर दीवान फरार, दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालखाने की चाबी लेकर दीवान फरार, दर्ज होगा केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ने तरकुलवा थाने का किया औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने रविवार को तरकुलवा थाने का औचक निरीक्षण किया। अभिलेखों की जांच के दौरान मालखाना की चाबी न होने से नाराज हो गए। चाभी लेकर फरार दीवान के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया।
एसपी रविवार को पूजा पंडालों का निरीक्षण करने निकले तभी अचानक थाने में पहुंच गए। कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मचारियों से आवश्यक अभिलेखों की जानकारी ली। अभिलेख रजिस्टर सब दुरुस्त पाया। जांच के दौरान हेड कांस्टेबल ने बताया कि मालखाना की चाभी लाइन हाजिर दीवान लेकर चले गए हैं। इसी बात पर एसपी ने एसओ को चाबी न देने पर संबंधित दीवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। वहीं, पुलिस ने क्षेत्र के दो पंडालों में मिले डीजे बॉक्स व साउंड बॉक्स को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आयोजकों व डीजे संचालक पर केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि पंडालों या मूर्ति विसर्जन के दौरान कोई व्यक्ति शराब के नशे में मिला तो कार्रवाई होगी। इन जगहों पर तीन नाव व तीन गोताखोर मौजूद रहेंगे।