फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case against those who beat constable's wife

Deoria News: हवलदार की पत्नी की पिटाई करने वालों पर केस

Sun, 24 Dec 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Dec 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Case against those who beat constable's wife
एसपी के आदेश पर सलेमपुर कोतवाल पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन



देवरिया। सेना के हवलदार की पत्नी की पिटाई करने और बाउंड्री तोड़ने वालों पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।



सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के महदहा बाग गांव निवासी बजरंगबली यादव सेना में हवलदार हैं। कुछ साल पूर्व सलेमपुर नगर के सुगही वार्ड में छह डिस्मिल जमीन लेकर बाउंड्री कराई थी। कुछ माह पहले हवलदार की पत्नी बीना देवी जमीन देखने मौके पर पहुंची तो अवैध तरीके से प्लांटिग कर जमीन बेचने वालों ने बाउंड्री को तोड़कर सड़क बना दिया था। बीना देवी के अनुसार, दोबारा बाउंड्री कराने पर भूमाफिया धमकी देने और जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन


डीएम तक मामला पहुंचने के बाद बीना देवी चार दिन पूर्व बाउंड्री के लिए गई तो उनकी पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि कार्रवाई की जगह सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने महिला को भगा दिया। सोशल मीडिया पर महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने संज्ञान लिया और कोतवाल को केस दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हवलदार की पत्नी ने शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान सलेमपुर के ईओ पर धमकाने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस को दी गई तहरीर में ईओ का जिक्र नहीं है। बीना देवी ने बताया कि ईओ का इस विवाद से कोई वास्ता नहीं है। ईओ हिमांशु प्रताप सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर सहयोग के लिए मौजूद था।


उधर कोतवाल ने हवलदार की पत्नी को रविवार को बुलाया और केस दर्ज कर एफआईआर की कॉपी दी। कोतवाल उमेश कुमार वाजपेई ने बताया कि महथापार गांव निवासी जय सिंह यादव,सोहन यादव और चार व्यक्ति और कुछ अज्ञात महिलाओं पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed