फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case against 17 people for assault and vandalism in tent agency

Deoria News: टेंट एजेंसी में मारपीट और तोड़फोड़ करने पर 17 लोगों के खिलाफ केस

Tue, 30 Jul 2024 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Case against 17 people for assault and vandalism in tent agency
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर विशुनपुरा तप्पा खुखुंदू में कीमती जमीन को लेकर हुए बवाल का मामला
विज्ञापन


- एक माह बाद पुलिस ने की कार्रवाई, हमलावरों का उग्र प्रदर्शन और फिल्मी स्टाइल में स्काॅर्पियो दौड़ाते देख कांप गए थे यात्री

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर विशुनपुरा तप्पा खुखुंदू के पास जमीन विवाद को लेकर हुए बवाल और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने एक माह बाद 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस सात नामजद और आठ-दस अज्ञात पर एजेंसी में मारपीट, तोड़फोड़ करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि घटना के समय एक पक्ष ने फिल्मी स्टाइल में स्काॅर्पियो दौड़ाकर तोड़फोड़ की थी। इसमें एक घंटे तक फोरलेन सड़क भी जाम रही। कई यात्रियों को भी चोटें भी आई थीं। खुखुंदू थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी प्रदीप कुमार पटेल अपनी 17 डिस्मिल भूमि का एग्रीमेंट 4 दिसंबर 2023 को शेरवां बभनौली गांव निवासी शैलैश यादव से किया, जबकि शेरवां बभनौली गांव निवासी रामजी चौरसिया इस भूमि पर अपना बैनामा होने का दावा कर रहे थे। हालांकि न्यायालय से 6 जून को फैसला प्रदीप के पक्ष में आ गया था। इसके बाद प्रदीप मंगलवार को भूमि की बाउंड्री करा रहे थे। इस दौरान एक पक्ष ने रोका तो विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद से उनमें पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई। पथराव सड़क पर होने और बार-बार स्काॅर्पियो दौड़ाने से देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर आवागमन बाधित हो गया। काफी दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। इधर दोनों पक्ष मारपीट और तोड़फोड़ करते रहे। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए। सबसे खास बात यह रही कि एक घंटे तक एक पक्ष खुलेआम उत्पात मचाता रहा और पुलिस सब कुछ होने के बाद पहुंची। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक माह बाद सोमवार को रामजी चौरसिया निवासी शेरवां बभनौली की तहरीर पर गांव के ही प्रदीप कुमार, अभिषेक उर्फ राजन यादव, रविंद्र यादव, योगेंद्र यादव, रामचंद्र यादव, राकेश पटेल, शैलेश यादव, और उदय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह निवासी डेहरी थाना मईल सात नामजद और आठ दस अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed