{"_id":"5f6b8a7b8ebc3e9c1b16955b","slug":"carrier-counciling-in-toll-free-number-deoria-news-gkp36668405","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल फ्री नंबर पर विद्यार्थियों की हो रही कॅरियर काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल फ्री नंबर पर विद्यार्थियों की हो रही कॅरियर काउंसिलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल फ्री नंबर पर विद्यार्थियों की हो रही कॅरियर काउंसिलिंग
बनकटा (देवरिया)। क्षेत्र के भैंसही गांव निवासी पेशे से इंजीनियर सुजीत कुमार कुशवाहा की ओर से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों के भविष्य के संबंध में शासन को सुझाया गया एक सुझाव प्रदेश सरकार को काफी पसंद आया है। अपर सचिव शोध अशोक कुमार गुप्ता ने उन्हें भेजे गए पत्र में बताया है कि इस सुझाव को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों के कॅरियर काउंसिलिंग के लिए दो टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है। दो सितंबर से यह नंबर क्रियाशील भी हो चुके हैं।
सुजीत कुमार कुशवाहा ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को आईवीआरएस के माध्यम से मेल भेज कर सुझाव दिया था कि 10वीं पास करने के बाद विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर काफी भ्रमित रहते हैं। उनके अभिभावक भी सही निर्णय नहीं ले पाते। ऐसे में सही मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। सुजीत ने सुझाव देते हुए कहा था कि यदि दसवीं कक्षा के उत्तीर्ण छात्रों का साइकोलॉजी टेस्ट कराया जाए और छात्र- छात्राओं के अंदर छिपे हुनर को पहचानकर उनके अभिभावकों को उससे अवगत कराया जाए तो इससे उनका भविष्य काफी हद तक अच्छा हो सकता है। सुजीत का यह सुझाव सरकार को पसंद आया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव (शोध) अशोक कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री के निजी सचिव को लिखे पत्र में बताया है कि इनके पत्र के संबंध में 18001805310 तथा 18001805312 दो टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जो विगत दो सितंबर से क्रियाशील हैं। सोमवार से शुक्रवार तक इन नंबरों पर सुबह 11 से एक बजे तक तथा दोपहर दो बजे से चार बजे तक विषय विशेषज्ञ और मनोविज्ञान के प्रवक्ता छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं के संबंध में उचित परामर्श दे रहे हैं। क्षेत्रीय लोग सुजीत के इस सुझाव और सरकार द्वारा इस पर त्वरित गति से कार्यवाही की प्रशंसा कर रहे हैं।