फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Caravan made of those influenced by Buddha's thoughts

Deoria News: गौतम बुद्घ के विचारों से प्रभावित होने वालों का बना कारवां

Fri, 05 May 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Caravan made of those influenced by Buddha's thoughts
महात्मा बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण करते प्रधानाचार्य वकील सिंह व छात्र
कलिंद इंटर कॉलेज और लंगड़ी देवरिया स्थित आनंद बुद्घ बिहार में मनाई गई बुद्घ पूर्णिमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कलिंद इंटर कॉलेज पर बुद्ध पूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य वकील सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध की जयंती मनाने से यह सीख मिलती है कि अहिंसा के पथ पर चलकर अनेकता में एकता कैसे लाई जा सकती है। उनके विचार में ऐसा जादू था कि जहां-जहां वे गए, वहां- वहां के लोग उनके विचारों से प्रभावित होकर जुड़ते गए और एक कारवां बन गया। जो पूरे विश्व के लिए एक मिसाल है।
उन्होंने कहा कि वास्तव में गौतम बुद्ध के विचार विश्व के सभी देश मानने लगे तो विश्व में शांति स्थापित हो जाएगी। कहीं भी लड़ाई का नामोनिशान नहीं रहेगा और सभी लोग अमन-चैन से रहेंगे। गौतम बुद्ध के साथ एक अद्भुत संयोग था कि वैशाख पूर्णिमा के दिन लुंबिनी में उनका जन्म, वैशाख पूर्णिमा के दिन बोधगया में ज्ञान तथा वैशाख पूर्णिमा के दिन कुशीनगर में उनका परिनिर्वाण हुआ। इसे अद्भुत संयोग ही कहा जाएगा। उन्होंने कहा था की बुद्धम्श, रणम् गच्छामि अर्थात बुद्धि के शरण में जाइए, जिससे आपका भला होगा। इस मौके पर विद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक श्रीनिवास सिंह, लालमोहन चौरसिया, लाल बाबू यादव, कमलेश सिंह, संदीप कुमार मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
बुद्घ बिहार में आयोजित हुआ धम्म दीक्षा कार्यक्रम
बुद्घ पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को लंगड़ी देवरिया स्थित आनंद बुद्घ बिहार में धम्म दीक्षा कार्यक्रम अयोध्या प्रसाद कुुशवाहा की अध्यक्षता व भंते आनंद की देखरेख में आयोजित हुआ। मौके पर उपस्थित लोगों ने बौद्घ धर्म की दीक्षा ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अगम स्वरूप कुशवाहा ने कहा कि तथागत बुद्घ ने मानवता को शांति का संदेश दिया। उनके संदेशों को आगे बढ़ाने का कार्य हमें करना होगा। प्रो.संजय कुमार बौद्घ ने कहा कि हम सभी को अपना दीपक स्वयं बनना होगा। कार्यक्रम को बैकुंठनाथ कुशवाहा, गिरीश कुशवाहा, उदयलाल बौद्घ, गोपाल प्रसाद, गणेश, कौशलेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, ऋषिकेश कुशवाहा, प्रहलाद कुशवाहा, अशोक मौर्य आदि ने संबोधित किया। संचालन जगदीश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed