फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   car tempo accident 6 injured

Deoria News: टेंपो में कार ने मारी टक्कर, छह लोग घायल

Sat, 22 Jun 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 22 Jun 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
car tempo accident 6 injured
- बालपुर चौराहे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। कसया से सवारी लेकर देवरिया जा रहे टेंपो को एक अनियंत्रित कार ने बालपुर चौराहे पर शुक्रवार की शाम को टक्कर मार दी। इससे उसमें बैठे छह लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया। जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखकर डाॅक्टरों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।

टेंपो में बैठे थाना क्षेत्र के पटखौली निवासी सज्जाद अंसारी (22), बरठहीं गांव निवासी रघुनंदन कुशवाहा (25 ) व कुशीनगर जनपद के कुबेर स्थान थाना के फागुपुर निवासी तैयब अंसारी (22) समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें से तैयब की हालत गंभीर देखकर डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा। अन्य पांच लोगों को सीएचसी में इलाज के बाद डाॅक्टरों ने घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed