फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Car rider holds young man hostage... accused in custody

Deoria News: कार सवार ने युवक को बंधक बनाया... हिरासत में आरोपी

Tue, 21 Apr 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 21 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Car rider holds young man hostage... accused in custody
सलेमपुर। मझौली राज क्षेत्र में कार की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद उस समय गंभीर हो गया जब बीच-बचाव करने आए युवक को ही आरोपी कार में बैठाकर अपने गांव ले गया और पैसों की मांग करने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और युवक को सकुशल छुड़ा लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 अली नगर निवासी सरफराज सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे मझौली राज स्थित भगड़ा भवानी मंदिर से आगे अपनी कार से जा रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच देवरिया की तरफ से आ रही एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद विवाद बढ़ने लगा, तभी मझौली राज निवासी मैनुद्दीन बीच-बचाव करने पहुंच गए। इसी दौरान देवरिया की तरफ से आ रहे कार चालक ने उसे पुलिस चौकी चलने को कहा और अपनी कार में बैठाकर श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की ओर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी युवक मैनुद्दीन को गांव के बाहर एक पेट्रोल पंप पर ले गया, जहां उसने कार के नुकसान की भरपाई के नाम पर रुपये की मांग शुरू कर दिए और काफी देर तक बंधक बनाए रखा।
घटना की जानकारी मिलते ही सरफराज ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई और श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के सिकटही गांव पहुंचकर मैनुद्दीन को सकुशल छुड़ा लिया। साथ ही आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी युवक कार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए मैनुद्दीन को जबरन अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करते हुए शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि दो वाहनों की टक्कर हुई थी।
जिसमें दूसरे वाहन के चालक ने उसे पुलिस चौकी चलने की बात कह अपनी कार में बैठाकर श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में लेकर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed