फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Car hits couple riding bike

Deoria News: कार ने बाइक सवार दंपती को मारी ठोकर चार किमी तक घसीटती ले गई बाइक

Mon, 14 Jul 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 14 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Car hits couple riding bike
संवाद न्यूज एजेंससी देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के पुरवा चौराहे के पास शनिवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार दंपती को पीछे से ठोकर मार दी। इसके बाद कार चालक भागने लगा। भागने के चक्कर में सड़क के किनारे खड़ी दूसरी बाइक को चार किमी तक घसीटते हुए बैतालपुर तक ले गई। बाइक को घसीटते हुए कार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

हादसे में बाइक चला रहे महुआडीह थाना क्षेत्र के सवरेजी खरग गांव निवासी गोल्डेन पासवान (30) का बायां पैर गंभीर रूप से टूट गया, जबकि उनकी पत्नी इंदु देवी (28) को मामूली चोटें आई हैं। दोनों महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में गांव के भर्ती परिजन का कुशल क्षेम जानने जा रहे थे।
विज्ञापन

इलाज के बाद डाॅक्टरों ने रविवार की शाम को दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे री। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहगीरों और स्थानीय लोगों ने कार चालक को रोकने की कोशिश की, मगर उसने गाड़ी की रफ्तार को और तेज कर दिया। बैतालपुर के पास जब कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और सीओ संजय कुमार रेड्डी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से कार और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। सीओ ने बताया कि कार का नंबर ट्रेस कर लिया गया है। कार औराचौरा के पास की है। कार पर बिहार का नंबर दर्ज है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed