फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Car collides with tree, four injured

Deoria News: पेड़ से टकराई कार चार लोग घायल

Fri, 19 Dec 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Car collides with tree, four injured
रामपुर बुजुर्ग। सलेमपुर-मैरवा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सलेमपुर की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। विपरीत दिशा में जाकर रुक गई। हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बिट्टू दूबे पुत्र बबलू दूबे, गोलू कुमार उर्फ मोनू पुत्र गुड्डू प्रसाद, अजीत कुमार पुत्र राजू राम-तीनों निवासी ग्राम पीपरपाती, थाना गुठनी, जिला सिवान तथा पवन कुमार यादव पुत्र रामप्रवेश यादव निवासी ग्राम ताली, थाना गुठनी के रूप में हुई है। इसके अलावा वाहन में सवार एक अन्य अज्ञात व्यक्ति भी मौजूद था, जो इस दुर्घटना में सुरक्षित बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार पवन कुमार यादव चला रहा था। उसकी हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed