फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Car collided with car, one dead

Deoria Accident: देवरिया में तेज रफ्तार दो कारों की आपस में हुई टक्कर, एक की मौत

Mon, 07 Nov 2022 01:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2022 01:35 PM IST
सार

बिजली यादव वाहन चलाकर ही परिवार की जीविका चलाता था। उसे क्या पता था कि एक दिन उसका हुनर ही उसकी जान ले लेगी। पत्नी निशा देवी गर्भवती हैं। दुनिया में आने से पहले ही उसके होने वाले बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद वह बदहवास है। उसे चिंता सता रही है कि दो बेटियों और आने वाले बच्चे की परवरिश कैसे होगी।

विज्ञापन
Car collided with car, one dead
खुखुंदू के नरौली संग्राम के समीप दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : DEORIA

विस्तार

देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के नरौली संग्राम मोड़ के पास शनिवार रात अनियंत्रित एक लग्जरी कार डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ जाकर अन्य एक कार से टकरा गई, जिससे दोनों गाड़ियों में सवार चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लोगों और पुलिस के सहयोग से सदर अस्पताल भिजवाया गया, जहां इलाज के दौरान एक चालक ने दम तोड़ दिया। उधर, दुर्घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने सड़क से वाहनों को हटवाकर आवागमन चालू कराया।

विज्ञापन


भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार निवासी विष्णु यश तिवारी के परिवार में शादी की तैयारी चल रही है। 24 नवंबर को उनके यहां तिलक का कार्यक्रम है। शनिवार को वह बेहरा डाबर निवासी चालक बिजली यादव के साथ अपनी कार से बहन बिन्नी तिवारी और गांव के हर्ष तिवारी को लेकर देवरिया बाजार करने गए थे। उधर से लौटते समय रात हो गई।
विज्ञापन


चालक कार लेकर अभी देवरिया-सलेमपुर हाईवे पर नरौली संग्राम गांव के पास पहुंचा था कि दूसरी तरफ से आ रही लग्जरी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर कार से भिड़ गई और कार को घसीटते हुए सौ मीटर पीछे तक ले गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां इलाज के दौरान चालक बिजली यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विष्णु यश और बिन्नी तिवारी का इलाज देवरिया में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। जबकि हर्ष तिवारी को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। उधर, लग्जरी कार में सवार सिकंदरपुर बलिया निवासी उदय प्रताप यादव और गोपालगंज बिहार निवासी जय सिंह भी घायल हुए हैं। एसओ गोपाल प्रसाद राजभर ने बताया कि दोनों वाहनों में सवार सभी लोग चोटिल हुए थे। सभी घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां इलाज के दौरान चालक बिजली की मौत हो गई है।

दुनिया में आने से पहले ही सिर से उठा पिता का साया
बिजली यादव वाहन चलाकर ही परिवार की जीविका चलाता था। उसे क्या पता था कि एक दिन उसका हुनर ही उसकी जान ले लेगी। पत्नी निशा देवी गर्भवती हैं। दुनिया में आने से पहले ही उसके होने वाले बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद वह बदहवास है। उसे चिंता सता रही है कि दो बेटियों और आने वाले बच्चे की परवरिश कैसे होगी।


बेहरा डाबर निवासी बिजली चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। लंबे समय से वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता की मौत के बाद वह पत्नी निशा देवी, मां सुभावती देवी और दो छोटी छोटी बेटियों की जिम्मेदारी लेकर चल रहा था। शनिवार रात निशा के परिवार के लिए काली रात बनकर आई और पलभर में ही अंधेरा कर चली गई। हादसे के बाद निशा बदहवास पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed