फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Capture of six ponds of Nagar Panchayat area

Deoria News: नगर पंचायत क्षेत्र की छह पोखरी पर कब्जा

Mon, 22 May 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Capture of six ponds of Nagar Panchayat area
समाप्त हो चुका अस्तित्व, पोखरी से कब्जा हटवाना प्रशासन के लिए चुनौती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पथरदेवा। नवसृजित नगर पंचायत पथरदेवा क्षेत्र की छह पोखरियों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है, जिससे उसका अस्तित्व समाप्त हो चुका है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पोखरी से कब्जा हटवाना चुनौती होगी।

सात ग्राम पंचायतों को मिलाकर पथरदेवा नगर पंचायत बनाया गया है। इसमें कागज में पोखरे हैं। इसमें 14 में से छह पोखरी का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। पथरदेवा-छितौनी मार्ग पर एक पोखरा है, जिस पर अतिक्रमण किया जा रहा है। नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह के घर के सामने पुराने पोखरा के चारों तरफ से मिट्टी भरकर अवैध कब्जा किया गया है। पथरदेवा बाजार के लोगों का कहना है कि पथरदेवा क्षेत्र में 14 पोखरा हैं। बरसात के दिनों में बारिश का पानी उन पोखरी में जमा होता था। पर छह में आसपास के लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। उपजिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह ने बताया कि पोखरी व खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अवैध कब्जा हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed