फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Canteens in police lines open

पुलिस लाइंस में कैंटीन खुली

Mon, 21 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 21 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Canteens in police lines open
पुलिस लाइंस में आइजी ने कैन्टीन का उदघाटन किया।
देवरिया में सोमवार को पुलिस लाइंस में बने केंद्रीय कैंटीन का शुभारंभ आईजी हरीराम शर्मा ने किया। होली से पहले नई कैंटीन खुलने से पुलिसवालों, जवानों को सहूलियत मिलेगी। एसपी प्रभाकर चौधरी की पहल पर गृहमंत्रालय ने गोरखपुर जोन में केंद्रीय कैटीन की स्वीकृति दी थी। पहली बार करीब12 लाख रुपये का सामान कैटीन में आया है। पूरी जिम्मेदारी एएसपी के पास होगी।
विज्ञापन



शाम चार बजे के करीब आईजी हरीराम शर्मा पुलिस लाइंस पहुंचे। जहां एसपी प्रभाकर चौधरी, सीओ डॉ.अजय प्रताप सिंह, सीओ सुशील सिंह की मौजूदगी में नई कैंटीन का शुभारंभ किया। नए कैंटीन में नागरिक पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल सामान ले सकेंगे। सभी सामान ट्रैक्स फ्री मिलेगा। गोरखपुर जोन में  पहली बार केंद्रीय कैंटीन खोली गई है। रिटायर कर्मचारी भी इसका लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन


रजिस्टेशन के बाद कार्ड जारी होगा। एक बार में चार हजार की खरीददारी की जा सकती है। अधिक के लिए अधिकारियों से परमिशन की आवश्यकता होगी। कैंटीन में कास्मेटिक सामान से लेकर कार तक उपलब्ध होगा। कैंटीन के शुभारंभ के दौरान प्रतिसार निरीक्षक महीपाल पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed