फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Candlelight march held in memory of four players.

Deoria News: चार खिलाड़ियों की याद में निकाला कैंडल मार्च

Sat, 10 Oct 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 10 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Candlelight march held in memory of four players.
देवरिया। सड़क हादसे में चार युवा खिलाड़ियों की मौत से क्षेत्र में शोक है। शुक्रवार देर शाम भाजपा नेता रणविजय कुमार के नेतृत्व में लार कस्बे में कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

शाम सात बजे लखु मोड़ से शुरू हुआ मार्च कस्बा पुलिस चौकी होते हुए चनुकी मोड़ तक पहुंचा। इसमें दर्जनों कार्यकर्ता और खेल प्रेमी शामिल हुए। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले नित्या प्रजापति, अनिकेत सिंह, आनंद यादव और आरिफ अंसारी उर्फ राज को लोगों ने नम आंखों से याद किया। हाथों में मोमबत्तियां लेकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

साथ ही शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। लोगों ने कहा कि इन होनहार खिलाड़ियों की असमय मौत क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी। चार खिलाड़ियों की माैत पर दुख व्यक्त करते ही आर्थिक सहायता की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संजय, जितेंद्र कुमार, रजत सिंह, राहुल सिंह, दानिश, ध्रुव कुमार, स्वतंत्र प्रताप सिंह, गोलू सिंह, सोनू मद्धेशिया, अनीसुर रहमान, विनय यादव, सूरज वर्मा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed