फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   candidates reduced in distric for board examination

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कम हो गए परीक्षार्थी

Sun, 06 Dec 2020 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
candidates reduced in distric for board examination
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कम हो गए परीक्षार्थी
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार बोर्ड परीक्षा में पिछले साल की तुलना में आठ हजार से अधिक परीक्षार्थी कम हो गए हैं। हाईस्कूल में इस बार 71636 और इंटरमीडिएट में 65795 परीक्षार्थी बैठेंगे। अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए जिले स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
वर्ष 2020 में हाईस्कूल में 74535 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें 40544 छात्र एवं 33991 छात्राएं शामिल थीं। वहीं इंटर में कुल 71733 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमें 40192 छात्र व 31541 छात्राएं शामिल थीं। इसमें वर्ष 2019 के सापेक्ष वर्ष 2020 में हुई परीक्षा में 13272 विद्यार्थियों का अंतर रहा। इस बार तो कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षार्थियों की संख्या में और भी कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2021 में होने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले से हाईस्कूल में संस्थागत 71542 एवं व्यक्तिगत 94 परीक्षार्थियों को मिलाकर 71636 और इंटर में संस्थागत 65090 और व्यक्तिगत 705 को जोड़ दें तो 65795 छात्र-छात्राएं इसमें शामिल होंगे। पिछले वर्ष के सापेेक्ष इस बार इन दोनों परीक्षा में कुल 8757 परीक्षार्थी कम बैठेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बोर्ड के निर्देशों के तहत चल रहीं तैयारियां
प्रभारी डीआईओएस पीके शर्मा ने बताया कि कोरोना के भय से इस बार जिले में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है। बोर्ड परीक्षा के संबंध में जिले में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को इस संबंध में सभी वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर आधारभूत सुविधाओं के बारे में चर्चा की गई है। परिषद की वेबसाइट पर सभी सूचनाएं सही-सही भरने का निर्देश दिया गया है। साथ ही केंद्रों पर शद्ध पेयजल, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, डबल लॉकर आलमारी, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकार्डर, डीवीआर का होना अति आवश्यक है। बिना इन सुविधाओं के किसी भी विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed