प्रत्याशी सहित 17 पर बलवा, जानलेवा हमले का केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे चरण में मतदान के दिन बूथ पर मारपीट के मामले में पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी सहित सत्रह लोगों पर बलवा, जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। विवाद के बाद पहड़ापुर गांव में तनाव बना हुआ है। मामले में दूसरे तरफ से भी तहरीर पड़ी है।
रामपुर कारखाना, पहाड़पुर गांव में फर्जी मतदान को लेकर प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में प्रधान प्रत्याशी प्रभाकर राय दूसरे तरफ से अरविंद राय, सत्यकाम राय और संजीव घायल हो गए थे। पहाड़पुर निवासी घायल अरविंद राय ने रामपुर कारखाना थाने में तहरीर दी ।
रामपुर कारखाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रभाकर राय, सुधाकर राय, रत्नाकर राय, करूणाकर राय, ओमप्रकाश राय, अजीत, गोपाल, देवेंद्र, नागेंद्र, नरेंद्र, सौरभ, रवि भास्कर, अभय, मनीष, विशाल, अयोध्या और सत्यप्रकाश के खिलाफ मारपीट, धमकी, बलवा, जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया।
थानाध्यक्ष देवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि मतदान के दिन मारपीट हुई थी। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। दूसरे तरफ से भी जांच चल रही है।