{"_id":"5f761ad08ebc3e9bed14ad65","slug":"candel-march-protest-for-hathras-rape-case-deoria-news-gkp3677079183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च
देवरिया। हाथरस की बिटिया के साथ दरिंदगी के अलावा बलरामपुर व बुलंदशहर में घटी ऐसी ही घटनाओं के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बृहस्पतिवार की रात कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। सुभाष चौक, सिविल लाइन, कचहरी चौराहा, बस स्टेेशन रोड होते हुए लोगों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इन मामलों में पीड़िता एवं परिवारीजनों को न्याय दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई।
हाथों में बैनर लेकर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं दलों से जुड़े लोग कैंडल जलाकर नम आंखों से आगे बढ़े। सभी प्रदेश के विभिन्न जगहों पर लगातार हो रही दुष्कर्म की घटनाओं एवं पुलिस की भूमिका से आहत दिखे। कैंडल मार्च में सपा नेता व्यास यादव, विरेंद्र वासफोड़, कुंवरराम, मनोज भास्कर, ईश्वर चंद, वीपी गोंड, जेके चौहान, मयंक शाही, राजन गौतम, सतीश प्रसाद आदि शामिल रहे।
बरहज प्रतिनिधि के मुताबिक हाथरस की बिटिया के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में नगर के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला जहां सभी घृणित कार्य को अंजाम देने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। सभी ने अटल तिराहे पर मृत बिटिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र गुप्त के नेतृत्व में नगरवासियों और व्यापारियों ने अटल तिराहा से कैंडल जुलूस निकाला। हाथरस की बेटी के साथ हुई दरिंदगी और उसकी हत्या की सभी ने निंदा की। जबकि पुलिसिया कार्रवाई और सरकार के खिलाफ आक्रोशित थे। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। प्रदेश में आए दिन घट रही शर्मनाक घटनाओं की जितनी निंदा किया जाए कम है। इस दौरान नगर अध्यक्ष गजानंद विश्वकर्मा, विकास विश्वकर्मा, इरफान अहमद, गुलाम रसूल, सुरेश गुप्ता, राहुल सोनकर, प्रदीप गुप्ता, मुन्ना राइन, इसराफिल खान, कृष्ण मद्धेशिया, सोनू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
भाटपाररानी प्रतिनिधि के मुताबिक हाथरस की घटना के विरोध में पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार की रात नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च रतसिया मोड़ से टाउन एरिया प्रांगण होते हुए गांधी प्रतिमा पर समाप्त हो गया। इस दौरान शहाबुद्दीन, फजले ,आदित्य सिंह, डॉ. केके मिश्रा, खालिद अंसारी, अर्पित, धर्मेंद्र, मनोज, हेमंत, इमरान, हनी, लोकेश, अनूप यादव आदि शामिल रहे।