{"_id":"5eb834888ebc3e909214946f","slug":"cancer-patoent-died-in-quranteen-center-deoria-news-gkp350801055","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर में कैंसर रोगी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर में कैंसर रोगी की मौत
विज्ञापन
देसही देवरिया के हरैया बसन्तपुर गांव के क्वारंटीन सेंटर में मृतक कैंसर पीड़ित विश्राम सिंह का फ?
- फोटो : DEORIA
क्वारंटीन सेंटर में कैंसर रोगी की मौत
शव को एंबुलेंस से लाया गया जिला अस्पताल, सैंपल लेने के बाद हुआ दाह संस्कार
लाश छूने वाले परिवार के पांच लोगों को किया गया क्वारंटीन, चार का लिया गया सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। हरैया बसंतपुर गांव के क्वारंटीन सेंटर में (62) वर्षीय एक शख्स की मौत होने से हड़कंप मच गई। मृतक मुंबई से सात मई को इलाज कराकर लौटा था। गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने शव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया। कोरोना का सैंपल लेने के बाद शव घर वालों को सौंप दिया गया। दाह संस्कार के बाद परिवार के पांच सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
हरैया बसंतपुर निवासी विश्राम सिंह सात मई को मुंबई से कैंसर का इलाज कराकर लौटे तो ग्रामीणों ने विरोध किया जिसके बाद उन्हें परिवार के चार लोगों के साथ क्वारंटीन कर दिया गया। शनिवार की रात में विश्राम सिंह की तबीयत बिगड़ गई। रविवार को भोर में क्वारंटीन सेंटर में उनकी मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही गांव वाले परेशान हो गए। सूचना पर स्वास्थ्य टीम पहुंची। कोरोना के संदेह में शव को घर वालों की मदद जिला अस्पताल लाया गया और कोरोना का सैंपल लिया गया है। साथ में आए परिवार के पांच सदस्यों का भी सैंपल लिया गया। चार लोगों ने ही मिलकर शव का दाह अंतिम संस्कार किया और घर जाने के बजाए स्कूल में इन्हें क्वारंटीन कर दिया गया। रविवर को गांव को सैनिटाइज कराया गया। गांव में पहुंचे अफसरों ने इसकी जानकारी ली है। परिवार के लोगों ने बताया कि कैंसर बीमारी से काफी दिनों से विश्राम सिंह जूझ रहे थे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में जिसकी मौत हुई है। वह कैंसर पीड़ित था। उनके साथ आए परिवार के चार और लोगों का सैंपल लिया गया है।
इनसेट
14 कोरोना संदिग्धों के लिए गए सैंपल
देवरिया। जिला अस्पताल में रविवार को 14 कोरोना संदिग्धों का सैंपल लिया गया। गैर प्रांतों से आए 60 से अधिक लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग हुई। बुखार से पीड़ित लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया। सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि एक मृतक समेत 14 लोगों का सैंपल जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
क्वारंटीन में रखने की बात पर दो पक्ष आमने सामने, पहुंची पुलिस
चनुकी। लार के खरका तुला गांव में बाहर से आने के बाद स्कूल के अंदर क्वारंटीन में रखने की बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इसे लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया तो विवाद होते-होते बचा।
लार थाना क्षेत्र के खरका तुला में एक व्यक्ति दो दिन पहले किसी दूसरे प्रांत से आया है। आने के बाद वह घर के अंदर रह रहा था। इस बात की जानकारी गांववालों को हुई तो कुछ लोग उनके दरवाजे पर जा कर परिजनों से यह कहे कि बाहर से आए व्यक्ति स्कूल में जाकर क्वारंटीन हो जाए। परिजनों का कहना था कि कोई नहीं आया है। अभी यह बात हो ही रही थी कि किसी ने उस व्यक्ति को देख लिया। गांव के लोग स्कूल में भेजने के लिए परिजनों पर दबाव बना रहे थे कि इसी बीच बाहर आया व्यक्ति सामने आकर कहासुनी करने लगा। कुछ देर बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर आमने-सामने हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस तो मामला शांत हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि बाहर जो व्यक्ति आया है वह घर के अंदर था। उसके परिजनों से घर में रखने से मना किया गया तो वह और उनके परिजन लाठी-डंडा और हॉकी लेकर पड़ गए। इस बात पर गांव के लोग भी उग्र हो गए। एसएचओ गिरिजेश तिवारी ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर ग्रामीणों को शांत कराया गया। बाहर से आए व्यक्ति को भी होम क्वारंटीन में रहने एवं बाहर निकलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।