{"_id":"6929ec7eb18a4cd8850ad753","slug":"cancer-patients-were-examined-and-given-free-medicines-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-168968-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कैंसर के मरीजों की हुई जांच, मुफ्त में दीं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कैंसर के मरीजों की हुई जांच, मुफ्त में दीं दवाएं
Sat, 29 Nov 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी रामपुर कारखाना में शुक्रवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान गीता वाटिका, गोरखपुर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में आए 139 मरीजों को कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सीपी अवस्थी ने सहायक चिकित्सक डॉ. राकेश श्रीवास्तव की मदद से उसमें कैंसर के लक्षण की जांच की तथा मरीजों एवं उनके परिजनों को कैंसर संबंधित परामर्श दिया। दिखाने आए सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं दी गईं। शिविर के प्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा करना है। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत कुमार सिंह, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. सरोज शर्मा, फार्मासिस्ट पंकज श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अनुपमा, सत्यवती तिवारी, देवेन्द्र यादव, निशा, नारद मुनि, रामसूरत सिंह मौजूद रहे। संवाद