{"_id":"57a0d0734f1c1b6f152b9db8","slug":"cabinet-minister-demonstrating-against-lekpalon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री के खिलाफ लेखपालों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री के खिलाफ लेखपालों का प्रदर्शन
देवरिया
Updated Tue, 02 Aug 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
आजम खां की टिप्पणी के विरोध में बरहज तहसील में लेखपालो ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। कैबिनेट मंत्री आजम खां के अपशब्द बोलने से नाराज लेखपालों ने मंगलवार को तहसील दिवस का बहिष्कार किया। नाराज लेखपालों ने तहसील में प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित मांगपत्र एसडीएम राजेश प्रसाद त्रिपाठी को देकर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर लेखपालों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
लेखपाल संघ अध्यक्ष अवधेश दुबे ने कहा कि रिक्शा वितरण कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने जो शब्द लेखपालों को कही। उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। सार्वजनिक तौर पर अपशब्द बोलने वाले कैबिनेट मंत्री को सरकार तत्काल बर्खास्त करें। नहीं तो लेेखपालों का आंदोलन और उग्र होगा। इससे नाराज लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार किया।
तहसीलदार कार्यालय के सामने सभा करने के बाद लेखपाल प्रदर्शन करते हुए तहसील दिवस में पहुंचे। वहां सीएम को संबोधित मांगपत्र एसडीएम को दिया। इस दौरान चंद्रभूषण पांडेय, प्रेमप्रकाश यादव, रामदास यादव, भानूप्रकाश यादव, अश्वनी पांडेय, गिरजेश यादव, नवनाथ उपाध्याय, सुनीति मिश्र, नेहा, हिमांगी, रामप्रसाद पांडेय, नर्वदेश्वर मिश्र आदि मौजूद रहे।