{"_id":"588f76ee4f1c1b0b13e8036c","slug":"by-tacit-tribute-to-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौन रखकर गांधी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौन रखकर गांधी को दी श्रद्धांजलि
देवरिया
Updated Mon, 30 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर सोमवार को याद किया गया। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा कुष्ठ रोग से जिले को मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गई। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दुहराया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में कुष्ट रोग से मुक्त के लिए सोमवार को 11 बजे मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
डीएम अनिता श्रीवास्तव ने कुष्ठ रोग से निजात दिलाने के लिए स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा का का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कुष्ठ से निजात दिलाने के लिए रोगी को नियमित तौर पर दवा की खुराक लेनी पड़ेगी। सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान सीडीओ राजेश त्यागी, एसडीएम सदर सचिन सिंह, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. एपी सिंह, डॉ. एके चौधरी, डॉ. इरशाद आलम आदि मौजूद रहे। राजकीय इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी के जीवन के अंतिम दिन की घटनाओं के बारे में रूबरू कराया गया। छात्रों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय धतुरा खास में शिव प्रसाद यादव ने कहा कि महात्मा गांधी का व्यक्तित्व सदैव अनुकरणीय रहेगा। कचहरी रोड स्थित सपा कार्यालय में महात्मा गांधी का श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक समता और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान महात्मा गांधी ने सिखाया है। इस दौरान अब्बास अंसारी, रमाकांत राव, हृदय नारायण जायसवाल, बेचूलाल चौधरी, अंबिका यादव, काशी जायसवाल आदि मौजूद रहे। टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में अहिंसा का पुजारी बताया गया।
जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजाद कराया। जीवन के आखिरी सांस तक कायम रहे। इस दौरान कैलाश तिवारी, दीनानाथ भारती, गंगासागर गुप्त, नागेंद्र शुक्ल, जितेंद्र सिंह, सुहेल अंसारी, इजहार अहमद आदि मौजूद रहे।