फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   By remembering God, man attains salvation by walking on the path of life like the edge of a sword.

Deoria News: प्रभु का स्मरण कर मनुष्य तलवार की धार जैसे जीवन की राह पर चलकर प्राप्त करता है सद्गति

Thu, 25 Jan 2024 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
By remembering God, man attains salvation by walking on the path of life like the edge of a sword.
बरहज के भागलपुर ​स्थित बलियां गांव में भक्तों को कथा श्रवण कराते कथावाचक पीयूष मिश्र   स्रोत आय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। भागलपुर ब्लॉक के बलिया गांव में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। वृंदावन से आए कथावाचक पीयूष मिश्र ने भक्तों को कथा श्रवण कराते हुए कहा कि जीवन तलवार की धार पर चलने वाली यात्रा है। प्रभु का स्मरण करते हुए मनुष्य सद्गति को प्राप्त करता है।

कथा में कथावाचक ने कहा कि प्रभु श्रीराम को रावण जैसे पापाचारी का वध करते हुए धर्म की स्थापना को लेकर 14 वर्ष कठिन रास्ता अख्तियार करना पड़ा था। प्रभु की लीला लोगों को जीवन जीने की राह सिखाती है। यानि विपत्ति जैसे समय में भी बड़ों का आदर, उनके प्रति सम्मान और प्रभु के प्रति आस्था दर्शाता है। जीवन की सहजता में जीवन को असाधारण और अलौकिक शक्ति प्राप्त होती है। सरलता ही सत्य है और सत्य ही ईश्वर हैं। जो सत्य बोलना कठिन नहीं है। सहज और सरल जीवन द्वारा बगैर प्रयास के मनुष्य ऊंचाईयां प्राप्त कर सकता है। इस दौरान परमानंद परमहंस हनुमान कुटी के महंत शत्रुघ्न दास, आचार्य धनंजय तिवारी, सूर्यकांत शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed