फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Businessmen angry over murder in saliva, shops kept closed in protest

Deoria News: लार में हत्या से व्यवसायी आक्रोशित, विरोध में बंद रखीं दुकानें

Fri, 15 Nov 2024 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Businessmen angry over murder in saliva, shops kept closed in protest
लार। शास्त्रीनगर वार्ड में बुधवार को किराना व्यवसायी के पत्नी की धारदार हथियार से सिर में प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय दस लाख रुपये नकद सहित बीस लाख से अधिक के जेवरात लूट लिए गए। बृहस्पतिवार को घटना से नाराज व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर जल्द खुलासे की मांग की। उधर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों के साथ मृतका के छोटे बेटे ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है। एहतियात के तौर पर नगर के चौक चौराहों पर फोर्स लगाई गई है।
विज्ञापन

शास्त्रीय नगर वार्ड निवासी घनश्याम गुप्ता किराना व्यवसायी हैं। तीन बेटे हैं, दो अलग-अलग मकान में रहते हैं। वही छोटे बेटे अजय के साथ मां चन्द्रावती देवी रहती थी। बुधवार की सुबह सभी अपने-अपने काम पर गए थे। घर में चन्द्रावती देवी अकेली थी। 12.30 बजे बेटी माही को अजय स्कूल से लेकर घर लौटा। अंदर प्रवेश किया तो आगे वाले कमरे में बिस्तर पर खून से सना मां का शव पड़ा था।
विज्ञापन


घटना से नाराज व्यवसायियों ने बृहस्पतिवार को दुकानें बंद कर हत्या का विरोध जताया। मेन तिराहे पर सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हो गए। यहां से समूह में ही पैदल थाने के तरफ बढ़ने लगे। भीड़ अधिक देख पुलिस साथ में चलने लगी। व्यवसायियों ने जल्द घटना के पर्दाफाश की मांग की। खुलासा नहीं होने पर 21 नवंबर को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। एएसपी ने जल्द खुलासे का आश्वासन देकर व्यवसायियों से दुकान खोलने को कहा। इसके बाद दुकानदारों ने दोपहर बाद दुकानें खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज खंगाला
लार। पुलिस बदमाशों तक पहुंचने के लिए हर तरकीब अपना रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस व एसओजी टीम ने चौक चौराहों पर लगे कैमरों को खंगाला। हालांकि किसी भी बदमाश की इसमें आते जाते लोकेशन नहीं मिला है। इसके अलावा कई और बिंदुओं पर भी अपने स्तर से जांच कर रही है। चन्द्रावती देवी की हत्या के बाद से पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। सीओ दीपक शुक्ला सहित तीन प्रभारी निरीक्षक व एसओजी टीम दोपहर में घटनास्थल पहुंची। इसके बाद घर के सभी कमरों की वस्तुओं को देखा। परिजनों से घर के अंदर ही अलग-अलग पूछताछ कर जानकारी जुटाई। इस दौरान परिजनों ने किसी पर भी शक जाहिर करने से इनकार कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद देर रात पहुंचा शव, मची चीख-पुकार
लार। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की देर रात महिला का शव घर पहुंचा। यह देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौजूद लोग परिजनों का ढांढस बांधते रहे। इस दौरान पूरी रात पुलिस मौजूद रही। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में भागलपुर के कालीचरण घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। जहां पति घनश्याम गुप्ता ने शव को मुखाग्नि दी। इस दौरान वह फफक पड़े।
किसी से नहीं है दुश्मनी फिर किसने ले ली पत्नी की जान

पत्नी की हत्या के बाद से ही व्यवसायी पति घनश्याम गुप्ता बदहवास हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे इतनी बड़ी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दे दिया। घाट पर मुखाग्नि देने के बाद वह पत्नी की जलती चिता को देख रहे थे। इसी बीच लोगों को देख चीखते हुए बोले कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। फिर कैसे यह घटना हो गई। यह देख मौजूद लोगों ने ढांढस बंधाया।
घटना से पहले बदमाशों ने की थी रेकी

व्यवसायी के घर पोती की फरवरी माह में शादी तय थी। इसको लेकर तैयारी चल रही थी। इसी के क्रम में शादी में खर्च करने के लिए अजय गुप्ता ने दस लाख रुपए व करीब 30 लाख के जेवरात घर में रखे थे। बदमाश इसे लूट लिए। इतनी बड़ी वारदात से पहले क्या शादी वाले घर को किसी ने रेकी की थी।
स्कूल का सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खंगाला

छोटे बेटे अजय गुप्ता नगर के एक कॉलेज में शिक्षक हैं। घटना के दिन छुट्टी पर थे। बीच वाले भाई के दुकान पर नहीं रहने पर उस दिन दुकान पर बैठे थे। उनकी बेटी माही नगर के एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ती है। पुलिस दोपहर में स्कूल पहुंच सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जानकारी जुटाई।
अपनी-अपनी बात कहने को लेकर भीड़ गए नेता जी

घटना से गुस्साए व्यवसाई सैकड़ो की संख्या में थाने पहुंचे। गोलंबर में बैठे एएसपी से घटना के खुलासे को लेकर बात करने लगे। इसी बीच एक साथ कई पार्टी के नेता अपनी अपनी बात कहने लगे। इस बीच एक दूसरे को चुप कराने के लिए आपस में ही शोर मचाने लगे। हालांकि एएसपी सुनील सिंह ने टोका तो शांत हो गए। इसके बाद से कुछ लोग नाराज होकर चले गए।

कस्बा चौकी के पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

हत्या के विरोध में थाने पहुंचे व्यवसायियों ने कस्बा चौकी के पुलिस कर्मियों पर लापरवाही करने का आरोप मढ़ने लगे। व्यवसायियों ने कहा कि कस्बा चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी कस्बे में गस्त नहीं करते हैं। पहले में नगर में कई लूट की घटनाएं हुई हैं। अगर पुलिस गश्त करती और अपराधियों की धर पकड़ करती तो इतनी बड़ी वारदात नहीं होती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed