फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bus will seve from anandnagar to vishunpur

Deoria News: आनंदनगर-विशुनपुर बाजार से देवरिया तक बस चलाने की पहल

Fri, 03 May 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 03 May 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
bus will seve from anandnagar to vishunpur
...फाेटो
विज्ञापन


कोरोना काल में बस सेवा बंद कर दी गई थी, आवागमन के लिए ग्रामीण होते हैं परेशान
इस बस सेवा से यूपी बिहार के कई गांवों के लोग होते थे लाभान्वित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरियाबघौचघाट। जिला मुख्यालय से आनंदनगर विशुनपुर बाजार तक पुनः बस चलाने की पहल की गई है। कोरोना काल के बाद इस सेवा को बंद कर दिया गया था। इससे इधर के यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। प्राइवेट या खुद का वाहन ही एकमात्र सहारा होता है।
आनंदनगर विशुनपुरा-देवरिया बस सेवा बंद होने से से सैकड़ों यात्री परेशान हैं। इस बस संचालन यूपी और बिहार के यात्री कम खर्च में देवरिया और आजमगढ़ तक की यात्रा कर लेते थे। अब उन्हीं यात्रियों को प्राइवेट वाहनों को दोगुना किराया देकर देवरिया जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आनंदनगर विशुनपुरा-देवरिया बस संचालन वर्ष 2016 में शुरू किया गया था। यह बस आनंदनगर, विशुनपुरा, डोमनपुरा धुसवा, रामपुर अवस्थी, बरियारपुर, महुआनी होते हुए देवरिया जाती थी। इस बस में बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के भी यात्री देवरिया का सफर करते थे। इस बस का किराया मात्र 20 रुपये होता था। कम किराये में लोग जिला मुख्यालय पहुंच कर दिन भर अपना काम करते थे और शाम को पुनः उसी बस से वापस अपने घर आ जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बस सेवा को कोरोना काल में बंद कर दिया गया। इस सेवा को शुरू करने के लिए लोग स्थानीय जनप्रतिनिधियों और परिवहन निगम के आला अफसरों को कई बार लिखित पत्र दे चुके हैं। अब इस बस सेवा को शुरू करने का विभाग ने कवायद तेज कर दी है। निगम की तरफ से इस बस सेवा को पुन: शुरू कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।


स्पीकअप
बस के बंद होने से हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पहले इस बस से सुबह हम लोग नौ बजे तक देवरिया पहुंच कर अपना काम कर लेते थे। किराया भी कम लगता था और शाम को घर आ जाते थे। आज इतनी ही दूरी दोगुना किराया देकर तय करनी पड़ती है।
-दिनेश कुशवाहा, दुकानदार विशुनपुरा बाजार

यूपी-बिहार सीमा पर स्थित विशुनपुरा बाजार से मात्र एक बस चलती थी। इसे भी बंद कर दिया गया। इसके बंद होने से यात्रियों को बहुत समस्या होती है। समय से लोग देवरिया नहीं पहुंच पाते हैं और वापसी के लिए बहुत कठिनाई होती है। किराया भी प्राइवेट वाहन को अधिक देना पड़ता है।

-गोविंद वर्मा, विशुनपुरा के स्वर्ण व्यवसायी

कोअ
आनंदनगर-विशुनपुर बाजार से देवरिया बस सेवा को पुन: चलाया जाएगा। इसके लिए रूट निर्धारण पहले का ही है। लोकसभा चुनाव ड्यूटी में गईं बसों की वापसी के बाद इस मार्ग पर बस का संचालन शुरू हो जाएगा। जनप्रतिनिधियों के अलावा क्षेत्रीय लोग भी कई बार इसकी मांग कर चुके हैं।
-मो. इरफान, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed