फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bus hit bike, one injured

तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने बाइक में मारी ठोकर, एक घायल

Tue, 13 Sep 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
bus hit bike, one injured
तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने बाइक में मारी ठोकर, एक घायल
विज्ञापन

ओवरटेक करते समय कोतवाली के ठीक सामने हुआ हादसा
15 मिनट तक सलेमपुर-देवरिया मार्ग रहा बाधित
सलेमपुर। देवरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने एक बाइक में ठोकर मार दी। ठोकर इतना तेज था कि बाइक सवार फुटबॉल की तरह हवा में उछलते हुए सड़क के किनारे जा गिरा। संयोग ठीक रहा कि बाइक चालक बस के नीचे नहीं गया।
आसपास के लोगों की मदद से कोतवाली पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद तकरीबन 15 मिनट तक सलेमपुर-देवरिया मार्ग बाधित रहा।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी विपिन मद्धेशिया (32) सोमवार को किसी काम से सलेमपुर आया था। वह काम निपटाने के बाद घर जा रहा था। अभी कोतवाली के ठीक सामने पहुंचा था कि देवरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने ओवरटेक करने के दौरान उसकी बाइक में ठोकर मार दी। हादसे के बाद बस में सवार यात्री उतर कर धीरे-धीरे खिसकने लगे। वहीं चालक स्वयं कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल कपिलदेव चौधरी ने बताया कि अनुबंधित बस के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं बाइक व अनुबंधित बस पुलिस के कब्जे में है।
घायल तड़पता रहा, लोग बनाते रहे वीडियो
घायल करीब 15 मिनट तक सड़क किनारे तड़पता रहा। अधिकांश लोग मदद की बजाय वीडियो बनाने में जुटे रहे। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे एचएसआई रमेश कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed